नगर निगम कोटा की ओर से आयोजित राष्ट्रीय दशहरा मेला प्रांगण में शुक्रवार रात मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त रघुवीर सिंह मीणा, अध्यक्षता कर रहे दी एसएसआई एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष गोविंदराम मित्तल, विशिष्ट अतिथि आरएपीपी रावतभाटा के स्थल निदेशक टीजे कोट्टिस्वरन, विधायक विद्याशंकर नंदवाना ने फीटा काटकर विधि विधान से प्रदर्शनी स्थल का उद्घाटन किया।
मेला अधिकारी व निगम उपायुक्त राजेंद्र सिंह चारण ने बताया कि प्रदर्शनी स्थल पर मेले मंे आने वाले नागरिको को धार्मिक, साहित्यिक, सामाजिक संस्थाओं के अलावा सरकारी व निजी विभागों की प्रदर्शनी में कई अहम जानकारी मिलेगी। नगर निगम, यूआईटी, कृर्षि विभाग, ऑटो मोबाइल्स, आरएपीपी आदि की प्रदर्शनी लगी है। निगम की प्रदर्शनी में कोटा के दशहरा मेले के इतिहास से जुड़ी बाते भी लोगों को पढ़ने व दुर्लभ चित्रों मे जरिए जानने को मिल सकेगी। मेले में अब तक के प्रमुख कार्यक्रमों की झलक भी निगम प्रदर्शनी में फोटोग्राफी के माध्यम से देख सकेंगे।
उद्घाटन समारोह में निगम आयुक्त शिवप्रसाद एम नकाते, महापौर महेश विजय, उप महापौर सुनीता व्यास, मेला अध्यक्ष राममोहन मित्रा बाबला, उपायुक्त राजेश डागा, मेला समिति पार्षद महेश गौतम लल्ली, कृष्ण मुरारी सामरिया, भगवान स्वरूप गौतम, रमेश चतुर्वेदी, नरेंद्र सिंह हाड़ा, प्रकाश सैनी, विवेक राजवंशी, मीनाक्षी खंडेलवाल, मोनू कुमारी आदि मौजूद थे।
– मीडिया पॉइंट
दशहरा मेले में प्रदर्शनी का उद्घाटन, प्रगति मैदान का मॉडल बता रहा कि कहां पर क्या बनेगा
नगर निगम की प्रदर्शनी में रखा दशहरा ग्राउंड के विकास का मॉडल, रेलवे ने रखा टैल्गो का मॉडल
दशहरेमेले में शुक्रवार को नगर निगम और रेलवे की प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। नगर निगम की प्रदर्शनी में दशहरा मैदान के विकास का मॉडल रखा गया। इस मॉडल के माध्यम से जनता को बताया जाएगा कि दशहरा मैदान किस तरह का बनेगा। उसमें किस स्थान पर क्या सुविधा होगी, बाजार कैसे लगेंगे, मनोरंजन के लिए झूला ग्राउंड, फूड कोर्ट, रंगमंच किस तरह के होंगे। सामान्य दिनों में आम जनता की सुविधा के लिए सिटी पार्क सामुदायिक भवन कहां बनेंगे, ये बताया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन महापौर महेश विजय आयुक्त शिवप्रसाद एम नकाते ने किया।
रेलवे की प्रदर्शनी स्थल पर ही मिलेंगे टिकट, होगा रिजर्वेशन
मेलेमें रेलवे द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में इस बार भी टिकट के लिए काउंटर खोले गए हैं। यहां सामान्य टिकट रिजर्वेशन टिकट मिलेंगे। इसके अलावा हाईस्पीड ट्रेन टैल्गो, श्रीनगर जलंधरी स्टेशन के बीच बनी टनल का मॉडल रख गया है। यहां इटारसी से डीजल इंजन भी मंगवाकर रखा गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन डीआरएम सीमा कुमार ने किया।

भविष्य में कैसा दिखेगा दशहरा मैदान, देख सकेंगे लोग
अगले साल दशहरा मेला कैसे लगेगा, क्या बदलाव होंगे, कहां दुकानें लगेंगी, विजयश्री रंगमंच कैसे होगा। पार्किंग कहां होगी, इसकी झलक आपको राष्ट्रीय दशहरा मेले में देखने को मिलेगी। दशहरा मैदान में नगर निगम की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में दशहरा मैदान का नया स्वरूप देखने को मिल रहा है। इसकी प्रदर्शनी शुक्रवार से शुरू हो गई है।
दशहरा मेले में स्मार्ट सिटी, दशहरा मेला के नए डिजायन व कचरा प्रबंधन के एसएलआर प्रोजेक्ट की खुद निगम आयुक्त शिव प्रसाद एम. नकाते जानकारी दे रहे हैं। शहर में लोगों ने दशहरा मैदान के नए स्वरूप के बारे में जानकारी ली। प्रदर्शनी में दशहरा मैदान की डिजाइन का मॉडल पेश किया है। इस मॉडल के तहत चारों तरफ पार्र्किंग बनाई जाएगी, ताकि जाम लगने की नौबत ही नहीं आएगी। साथ ही मैदान के बीच में वीआईपी पार्र्किंग बनाई जाएगी।
विजयश्री रंगमंच के सामने खुली जगह रखी जाएगी। निगम के मौजूदा भवन को तोड़ कर यहां भी खुली जगह रखी जाएगी। इस रंगमंच पर आसानी से एक लाख लोग एक साथ आ सकेंगे। आयुक्त ने बताया कि एक सेन्ट्रल पार्क बनाया जाएगा। इसमें हरियाली के साथ घूमने का भी मजा ले सकेंगे। इसमें एक ओपन थियटर भी होगा।
श्रीराम रंगमंच पर आधुनिक रूप से विकसित किया जाएगा। इसमें तीन से चार हजार लोग बैठ सकेंगे। पूरे मैदान में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा। अंडर ग्राउण्ड वाटर सप्लाई की व्यवस्था होगी। साथ ही वाटर टैंक बनाए जाएंगे।
मेले में प्रदर्शनियां शुरू
मेले में शुक्रवार को प्रदर्शनियों शुरू हो गई है। विधायक विद्यांशकर नंदवाना, संभागीय आयुक्त रघुवीर सिंह मीणा, एसएसआई एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष गोविंदराम मित्तल व आरएपीपी रावतभाटा के स्थल निदेशक टी.जे. कोट्टिस्वरन ने प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया। इस मौके पर महापौर महेश विजय, उप महापौर सुनीता व्यास, आयुक्त शिव प्रसाद एम.नकाते व पार्षद मौजूद थे।
क्लब हाउस पीपीपी मॉडल पर संचालित होंगे
दशहरा मैदान के नए स्वरूप में एक आलीशान क्लब हाऊस और एक मल्टीपरपज एक्टिविटी सेन्टर पब्लिक प्राइवेज पार्टनरशिप के तहत बनाया जाएगा। इसमें विभिन्न तरह के आयोजन हो सकेंगे। दो भूखण्ड होटल और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। दशहरा मैदान में निगम के कर्मचारियों के लिए मल्टीस्टोरी बिल्डिंग भी बनाए जाएगी।
टे्रन परिचालन की लाइव प्रदर्शनी का आगाज
कोटा. दशहरा मेले में रेलवे प्रदर्शनी लगाई गई। डीआरएम सीमा कुमार ने शुक्रवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसमें ट्रेनों के संचालन, संरक्षा एवं यात्रियों से सम्बन्धित जानकारी प्रदर्शित की गई। यहां आरक्षण काउंटर भी खोला गया है।
जहां से आरक्षित एवं अनारक्षित दोनों ही प्रकार के टिकट खरीदे जा सकते हैं। जो लोग मेला देखने के बाद सीधे सफ र पर जाना चाहते हैं, वे प्रदर्शनी स्थल से ही टिकट खरीद सकते हैं। प्रदर्शनी स्थल पर एटीवीएम मशीन भी लगाई गई। इसके साथ ही यहां पर एटीवीएम से सम्बन्धित स्मार्ट कार्ड भी उपलब्ध हैं।
स्मार्ट कार्ड के प्रति लोगों में बहुत अधिक रुझान एवं उत्साह दिखाई दे रहा है। प्रदर्शनी में कोटा स्टेशन से छूटने वाली गाडिय़ों की स्थिति को ऑनलाइन दिखाया जा रहा है। स्टेशन पर बनने वाले स्मार्ट कार्ड व डीजल इंजन भी प्रदर्शित किया गया है। इस दौरान एडीआरएम पीकेबी मेश्राम और वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूर संचार इंजीनियर (समन्वय) उमेश बलौंदा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

